ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
पॉलिस्ता के वास्को जाने की अटकलें तेज हुईं
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 1:20:03 PM
पॉलिस्ता के वास्को जाने की अटकलें तेज हुईं

रियो डी जनेरियो, (आईपीएन/आईएएनएस)। ब्राजील का प्रमुख फुटबाल क्लब वास्को डी गामा क्लब ब्राजीली अंडर-23 राष्ट्रीय टीम के प्रतिभाशली मिडफील्डर ब्रूनो पॉलिस्ता से करार के करीब है। वर्तमान में पॉलिस्ता पुर्तगाल के अग्रणी क्लब स्पोर्टिग लिस्बन के लिए खेल रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय पॉलिस्ता 2015 में ब्राजील के क्लब बाहिया से लिस्बन का रुख किया था। उन्होंने इस क्लब की तरफ से अभी तक महज चार मैच ही खेले हैं क्योंकि वह कोच की पहली पसंद नहीं हैं।

ब्राजील के समाचार पत्र ’गजेटा एस्पोर्टिवा’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्बन और वास्को क्लब के अधिकारियों का कहना है कि वह जनवरी से पॉलिस्ता के लोन पर आधारित स्थानांतरण पर चर्चा कर रहे हैं और इसके गर्मियों में पूरा हो जाने की सम्भावना है। पॉलिस्ता 2015 में पैन अमेरिकी खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली ब्राजील की अंडर-23 टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन कनाडा की राजधानी टोरंटो में हुआ था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS