खेल
मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे नडाल
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2017 1:01:30 PM मोंटे कार्लो, (हि.स.)। राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस के फाइनल में पहुंच गये हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने डेविड गोफिन को 6-3, 6-1 से हराकर खुद को 10वें क्ले कोर्ट खिताब की दौड़ में कायम रखा।
खिताबी मुकाबले में 30 वर्षीय गत चैम्पियन नडाल का सामना स्पेन के हमवतन एलबर्ट रामोस विनोलास से होगा। जिन्होंने लुकास पाउले को 6-3, 5-7, 6-1 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जायेगा।