खेल
आठवें नंबर पर अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने मॉरिस
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2017 12:49:45 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली डेयरडेविल्स के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस आईपीएल के 10 साल के इतिहास में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। मॉरिस से पहले यह कारनामा हरभजन सिंह ने किया था। हरभजन सिंह ने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए थे। शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया।
बतादें दिल्ली एक समय दिल्ली ने मैच में केवल 24 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की जोड़ी ने 91 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मजबूती स्थिति दी, लेकिन दोनों दिल्ली को हार से नहीं बचा सके। रबाडा अपने डेब्यू मैच में 44 रन बनाकर आउट हुए लेकिन मॉरिस अंत तक नाबाद रहे और 41 गेंद खेलकर 52 रन बनाए।