ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
अमेरिकी ओलम्पिक चैम्पियन रोलिंस पर एक साल का प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 4:21:33 PM
अमेरिकी ओलम्पिक चैम्पियन रोलिंस पर एक साल का प्रतिबंध

  वाशिंगटन, (आईपीएन/आईएएनएस)। अमेरिका की ओलम्पिक चैम्पियन बाधा दौड़ धाविका ब्रियाना रोलिंस पर अपने बारे में सही जानकारी नहीं देने को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। डोपिंग रोधी एजेंसी ने रोलिंस पर यह प्रतिबंध लगाया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर भी कर लिया है। रोलिंस ने डोपिंग रोधी अधिकारियों को अपनी स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी थी।

रोलिंस तीन बार टेस्ट के लिए नहीं जा सकीं। वह बीते साल 27 अप्रैल, 13 सितम्बर और 27 सितम्बर को टेस्ट के लिए पेश नहीं हो सकीं। यह डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन है। रोलिंस पर लगा प्रतिबंध 27 सितम्बर से मान्य होगा और इसी कारण रियो में जीती गई 100 मीटर बाधा दौड़ के उनके पदक या प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस प्रतिबंध के कारण रोलिंस को हालांकि अगले साल अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से दूर रहना होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS