खेल
नीमच के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में चयन
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 11:43:34 AM नीमच, (हि.स.)। अंडर 21 वर्ष नेशनल कराते चैम्पियनशिप आगामी 10 से 14 मई तक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन 16 अप्रैल को रेल्वे इंदौर हॉल उज्जैन में रखा गया था। जिसमें नीमच की गौरी कुमावत, 8-9 वर्ष व्यक्ति कराता स्पर्धा व परिधि परदेशी, कुमते स्पर्धा का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। दोनों ही होनहार खिलाड़ी नीमच जिले की है और तेनशीनकॉन कराते एसोशिएशन नीमच में कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
सेंसई मीरा दीपक थापा के द्वारा विगत दो वर्षों से निशुल्क कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए मीरा दीपक थापा ने बताया कि तेनशीनकॉन कराते एसोसिएशन नीमच से सात खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। जिसमें से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी नौ मई 2017 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नीमच से रवाना होंगे। तेनशीनकॉन कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, संरक्षक अशोक चौरड़िया, संतोष चौपड़ी, राजेंद्र पहलवान, अशफाक अहमद, डॉ पाटीदार, दीपक थापा व अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी नाम रोशन करेंगे।