खेल
वोहरा की बढ़ियां पारी के बावजूद हारना दुखद: मैक्सवेल
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2017 1:21:33 PMहैदराबाद, (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को किंग्स इलेवन के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने बेजोड़ मैच करार देते हुए कहा कि यह बेजोड़ मैच था और इसे इस मुकाम तक वोहरा ने पहुंचाया। दुर्भाग्य से उसे बाकी खिलाड़ियों से मदद नहीं मिली।
मैक्सवेल ने कहा कि लक्ष्य निश्चित तौर पर हासिल किया जा सकता था। इतनी बढिय़ा पारी खेलने के बावजूद हारना बहुत दुखद है। वह सुपरस्टार है।
भुवनेश्वर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि टी20 मैच में ऐसा हो जाता है जिसकी संभावना नहीं हो। मैंने सनराइजर्स के लिए यही भूमिका निभाई।