खेल
धोनी अभी भी नंबर 5 और 6 पर बेहतरीन हैं : सहवाग
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2017 3:01:37 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। आईपीएल के 10वें संस्करण में खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए विस्फोटक बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग ने कहा कि जिस पोजिशन पर धोनी बैटिंग करने के लिए आते हैं वह बहुत कठिन है। वह अभी भी नंबर 5 और 6 पर बेहतरीन हैं। इसमें कोई संशय नहीं है कि वह जल्दी ही फॉर्म में वापसी करेंगे। टी 20 में अभी बहुत समय बचा है. धोनी जैसे खिलाड़ी के खेल पर तीन या चार पारियों मे निर्णय नहीं देना चाहिए।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में धोनी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि धोनी किसी भी तरह से खराब फॉर्म में नहीं हैं और आगे कहा कि धोनी के बिना चैंपियंस ट्रॉफी की बिल्कुल भी कामना नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैच विजेता शतक लगाया था| इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फॉर्म में नहीं हैं। आप धोनी के बिना टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी में जाने की कामना भी नहीं कर सकते। इस तरह की चीजें आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हो सकती हैं। धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टी 20 जैसे टूर्नामेंट में नहीं परखा जाना चाहिए। ये ठीक है अगर आप नए नवेले खिलाड़ी की प्रतिभा को टी 20 के आधार पर आंकते हो। वहीं नए नवेले खिलाड़ी के लिए भी इतने ज्यादा लोगों के सामने खेलना कठिन होता है।