खेल
फ्रेंच लीग: पीएसजी की जीत में मारिया चमके
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2017 5:28:06 PM पेरिस, (आईपीएन/आईएएनएस)। एंजेल डी मारिया के दो गोलों की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने शुक्रवार को खेले गए लीग-1 चैम्पियनशिप मुकाबले में एंजर्स को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ पीएसजी ने लीग की अंकतालिका में पहले स्थान पर चल रहे मोनाको से बराबरी कर ली है।
रेमंड कोपा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में माटा ने 28वें मिनट में फ्रीकिक पर बेहतरीन गोल किया। 39वें मिनट में एंजर्स के कप्तान चेख नोएडे ने भी गोल किया लेकिन उसे नकार दिया गया। इसका कारण यह था कि फारामा डी. ने पीएसजी के डिफेंडर सर्गे अउरीर के खिलाफ फाउल किया था।
पीएसजी ने अपना दूसरा गोल खेल खत्म होने से छह मिनट पहले किया। यह गोल भी माटा ने किया। माटा ने लुकास मोउरा के पास पर एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम की 2-0 से जीत तय की।