खेल
हॉकी राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियनशिप के लिए प्रतिभागियों का चयन शुरू
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2017 12:04:15 PM रांची, (हि.स)। 10 मई से बैंगलोर में आयोजित 7वीं हॉकी राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 2017 के लिए झारखण्ड हॉकी टीम गठन के लिए सोमवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में राज्यस्तरीय खुला चयन ट्रायल किया गया। जिसमें झारखण्ड के विभिन्न जिला विशेषकर सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, हजारीबाग और लोहरदगा जिला से कुल 83 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से कुल 30 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय कैम्प के लिए किया गया है। ईस्टर के बाद इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा और उनमें बेहतर 18 खिलाड़ियों का चयन कर झारखण्ड टीम में रखा जायेगा। जिन्हें चैम्पियनशिप में हॉकी झारखण्ड से खेलने का अवसर दिया जायेगा। आज के चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में विशेष कर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, एनआईएस कोच जयंत केरकेट्टा, प्रतिमा बरवा, एमानुयल कुजूर,मनोज कोनबेगी, पंखरसीयूस टोप्पो शामिल थे।