खेल
लुईस हैमिल्टन ने जीता चीन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस का खिताब
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2017 5:14:50 PM शंघाई, (हि.स.)। मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने रविवार को चीन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीत लिया है। लुईस का यह इस नए सत्र का पहला खिताब है साथ ही शंघाई में पांचवां और कॅरियर का 54वां खिताब है।
फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल दूसरे स्थान पर रहे। वह हैमिल्टन से 6.2 सेकेंड पीछे रहे। रेड बुल के मैक्स वर्साटाप्पन ने ग्रिड में 16वें स्थान से शुरूआत की, लेकिन उन्होंने अंतिम लैप में अपने साथी चालक डेनियल रिकॉर्डो की कड़ी चुनौती से पार पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
रिकॉर्डो चौथे जबकि फेरारी के किमी रेकीनन पांचवें और मर्सीडीज के वेलटारी बोटास छठे स्थान पर रहे। टोरो रोसो के कार्लोस सेंज जूनियर सातवें, हास के कविन मैगनसन आठवें तथा फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज और आेकोन नौवें और दसवें स्थान पर रहे।