ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
ज्यादा छक्के लगाने में ईशान किशन ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा
By Deshwani | Publish Date: 12/2/2018 6:40:41 PM
ज्यादा छक्के लगाने में ईशान किशन ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। झारखंड के विकेटकीपर ईशान किशन ने विजय हजारे वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के एक मैच में सिक्स जड़कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।  ये मैच झारखंड और सौराष्ट्र के बीच खेला गया। हालांकि झारखंड की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन टीम के कप्तान और विकेटकीपर हैं। इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए झारखंड को न्योता दिया।

 
झारखंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। इसमें ईशान किशन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के जड़ दिए। इस तरह से एक पारी में झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ईशान  किशन ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। झारखंड की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब ईशान किशोर सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इससे पहले 2016-17 में सौरव तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ एक ही पारी में 7 छक्के लगाए थे।
उनसे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था। धेानी ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की ओर से 2016-17 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक पारी में 6 छक्के लगाए थे। झारखंड की टीम ने इस मैच में नौ विकेट पर 329 रन बनाए। गुजरात की ओर जयदेव उनादकट, शौर्य सनांदिय और चिराग जानी ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में गुजरात ने जडेजा की 116 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी की बदौलत 48.2 ओवर में ही छह विकेट पर 333 रन बनाकर जीत दर्ज की। जडेजा के अलावा चिराग ने 59 जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 44 रन की पारी खेली। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS