सीवान, (हि.स.)| हाकी बिहार द्वारा मुजफ्फरपुर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित 8 वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हाकी चैम्पियनशिप 2017 में भाग लेने के लिए सीवान सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा हाकी सीवान की सचिव संगीता देवी द्वारा कर दी गई। घोषित 19 सदस्सीय टीम बुधवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2017 तक आयोजित है। घोषित टीम इस प्रकार है अश्विनी सिंह, राहुल सिंह, रवि कुमार, अभिषेक सिंह, इन्द्रजीत यादव, आकाश कुमार सिंह, गोविंद ठाकुर (कप्तान), अभिषेक कुमार सिंह 2, विनय कुमार, सौरभ सिंह, सचिन कुमार, कलामुद्दीन खान, प्रभात तिवारी, आशिस सिंह, मनु कुमार, अमन कुमार, सत्यम तिवारी, टीम मैनेजर विवेक कुमार सिंह बनाये गये हैं। इसी प्रतियोगिता के आधार पर बिहार सीनियर पुरुष टीम का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेगी। टीम के रवाना होते समय हाकी सीवान के संयोजक संजय पाठक, काशीनाथ मिश्रा, मुनीब अंसारी, भारतेश्वर तिवारी, विकास दिक्छीत, अखिलेश दिक्छीत, ईश्टदेव तिवारी, विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर ने शुभकामनाएं दी है।