ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
रोहित का नाबाद दोहरा शतक, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 393 रनों का रखा लक्ष्य
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 3:45:33 PM
रोहित का नाबाद दोहरा शतक, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 393 रनों का रखा लक्ष्य

मोहाली, (हि.स.)। कप्तान रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक (नाबाद 208) की बदौलत भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में श्रीलंका के सामने 393 रनों का लक्ष्य रखा है। 

 

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारत को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 115 रनों की साझेदारी की। धवन 68 रन बनाकर पथराने की गेंद थिरिमाने को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर 88 रन बनाकर 328 के कुल स्कोर पर थिसारा परेरा की गेंद पर आउट हुए। रोहित के साथ अय्यर ने 213 रनों की साझेदारी की। 354 के स्कोर पर धोनी 7 रन बनाकर परेरा के दूसरे शिकार बने। 50वे ओवर की आखिरी गेंद पर 392 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर परेरा के तीसरे शिकार बने। इस तरह भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाए।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS