खेल
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने जीता जॉबर्ग ओपन का खिताब
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2017 6:07:20 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने सोमवार को जॉबर्ग ओपन का खिताब जीत लिया है। यूरोपीय दौरे पर यह उनका पहला खिताब है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में यह खिताब जीतने वाले वह पहले एशियाई भी हैं।
रविवार को 11 होल्स का खेल बाकी था, तभी बारिश आ गई। जिसके कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार को शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के एरिक वैन रोयायन पर पांच शॉट की बढ़त हासिल कर ली। फाइनल राउंड में उन्होंने 3 अंडर 69 का स्कोर किया और वैन रोयायन से तीन शॉट आगे रहे।