ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
किक बॉक्सिंग में चैपियन होने का गौरव हासिल, पंजाब ने जीते 26 पदक
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2017 10:00:15 AM
किक बॉक्सिंग में चैपियन होने का गौरव हासिल, पंजाब ने जीते 26 पदक

चंडीगढ़ , (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहर बिलासपुर में लडक़े और लड़कियों की अंडर 17 व 19 वर्ग की किक बॉक्सिंग की 63वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पंजाब के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। पंजाब के खिलाडिय़ों ने कुल 26 पदक जीत कर राष्ट्रीय स्कूल खेलों क ा चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। पंजाब के खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड, 9 सिल्वर व 12 ब्रॉन्ज पदक जीत कर कुल 26 पदक जीते। शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने विजयी खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते कहा कि लडक़ों के अंडर 17 में पंजाब के विवेक कुमार ने 44 किलोग्राम, सुरजीत कुमार ने 48 किलोग्राम, अजय कुमार ने 52 किलोग्राम और हरपिंदर सिंह ने 80 किलोग्राम में रजत पदक व दीपक कुमार ने 56 किलोग्राम और कार्तिक ने 60 किलोग्राम में कास्य पदक जीते। अंडर 17 में मनदीप सिंह ने 45 किलोग्राम, मुकेश कुमार ने 60 किलोग्राम, बलदीप सिंह ने 65 किलोग्राम, रणजीत सिंह ने 75 किलोग्राम और राजन चौधरी ने 75 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक, लवजोत सिंह ने 50 किलोग्राम और संजम सिंह ने 70 किलोग्राम में रजत पदक और आकाशदीप ने 35 किलोग्राम व लिखित ने 55 किलोग्राम में कास्य पदक जीते।

लड़कियों के अंडर 19 में सुमित कौर ने 45 किलोग्राम में रजत पदक और नम्रता खातून ने 51 किलोग्राम, ज्योति शर्मा ने 54 किलोग्राम और हरदीप कौर ने 57 किलोग्राम कास्य पदक जीते। अंडर 17 में मनजोत कौर ने 35 किलोग्राम में रजत पदक और अंजलि ने 45 किलोग्राम, रुपिंदर कौर ने 50 किलोग्राम, कार्तिका ने 55 किलोग्राम, प्रीत कौर ने 60 किलोग्राम और पुनीत कौर ने सिद्धू ने 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कास्य पदक जीते।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS