खेल
पुजारा-विजय के बाद कोहली का शतक, भारत विशाल बढ़त की ओर
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2017 12:30:34 PM नागपुर, (हि.स.) । चेतेश्वर पुजारा (143) और मुरली विजय (128) के शानदार शतकों के बाद कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक (123) की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 404 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त अब 199 रनों की हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे।
पहली पारी में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल सिर्फ 7 रन पर पवेलियन लौट गए। उन्हें गमगे ने बोल्ड किया। इसके बाद 8 महीने बाद वापसी कर रहे दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अपनी वापसी का जश्न मनाते हुए 128 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ 209 रन की साझेदारी की। विजय 216 के कुल स्कोर पर हेराथ की गेंद पर दिलरुवान परेरा के हाथों कैच आउट हुए। पुजारा 143 रन बनाकर 399 के कुल स्कोर पर सनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट कोहली 123 और अजिंक्या रहाणे बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका की तरफ से गमगे, हेराथ और शनाका ने 1-1 विकेट लिए।