ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
नागपुर टेस्ट : पुजारा-विजय के शतकों की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 5:57:34 PM
नागपुर टेस्ट : पुजारा-विजय के शतकों की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में

नागपुर, (हि.स.) । चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 121) और मुरली विजय (128) के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत ने श्रीलंका के पहली पारी में बनाए गए 205 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 107 रनों की बढ़त मिल गई है। चेतेश्वर पुजारा 121 और कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 
पहली पारी में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल सिर्फ 7 रन पर पवेलियन लौट गए। उन्हें गमगे ने बोल्ड किया। इसके बाद 8 महीने बाद वापसी कर रहे दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अपनी वापसी का जश्न मनाते हुए 128 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ 209 रन की साझेदारी की। विजय 216 के कुल स्कोर पर हेराथ की गेंद पर दिलरुवान परेरा के हाथों कैच आउट हुए। 
 
इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 205 रनों पर समाप्त हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही और ईशांत शर्मा ने 20 के कुल स्कोर पर समरविक्रमा को पुजारा के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहला झटका दिया। समरविक्रमा ने 13 रन बनाए। इसके बाद अश्विन ने लाहिरू थिरीमाने को बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। थिरीमाने ने 9 रन बनाए।
 
रवींद्र जडेजा ने 60 के कुल स्कोर पर टीम के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को पगबाधा आउट कर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। मैथ्यूज ने 10 रन बनाए। करुणारत्ने ने अच्छी बल्लेबाजी की और 51 रन बनाए। उन्हें ईशांत शर्मा ने 122 के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। 160 के कुल स्कोर पर डिकवेला को रवींद्र जडेजा ने अपना दूसरा शिकार बनाया। डिकवेला ने 24 रन बनाए और उनका कैच ईशांत शर्मा ने पकड़ा। 
 
165 के कुल स्कोर पर श्रीलंका को छठां झटका लगा। दशुन शनाका को अश्विन ने 2 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जडेजा ने 184 के कुल स्कोर पर दिलरुवान परेरा को पगबाधा आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया और श्रीलंका को सातवां झटका दिया। परेरा ने 15 रन बनाए। 184 के ही स्कोर पर कप्तान दिनेश चांदीमल को अश्विन ने पगबाधा आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया। चांदीमल ने 57 रन बनाए। 205 के कुल स्कोर पर ईशांत शर्मा ने लकमल को साहा के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। लकमल ने 17 रन बनाए। अश्विन ने हेराथ को रहाणे के हाथों कैच कराकर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। हेराथ ने 4 रन बनाए। 
 
भारत की तरफ से आर. अश्विन ने चार और रवीन्द्र जडेजा व ईशांत शर्मा ने 3-3 विकेट लिया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS