खेल
नगर निगम भेजेगी सौरभ गांगुली के घर नोटिस
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 9:35:27 AMकोलकाता, (हि.स.)। प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरभ गांगुली के घर नगर निगम ने नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। नगरनिगम शुक्रवार नोटिस भेजेगी।
प्रसिद्ध क्रिकेटर भारतीय दल के पूर्व अधिनायक के घर मच्छरों की भारमार है। इसलिए सतर्क करने के लिए नगरनिगम नोटिस भेजेगी। इधर बुधवार से ही उनके भाई बुखार से बीमार भुवनेश्वर से अब तक घर नहीं लौटे। उनके भाई स्नेहासिष गंगोपाध्याय की रक्त परीक्षण करने के बाद पता चला की उन्हें डेंगू हुआ है। इसलिए उन्हें बेलव्यू क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उनके बुखार से बीमार पड़ने के बाद ही नगरनिगम ने गुरुवार सौरभ गांगुली के घर नोटिस भेजने का निर्णय लिया।
खिलाड़ी सौरभ गांगुली के घर बेहला पर गुरुवार सुबह आठ बजे नगरनिगम के अधिकारी पहुंचे। जहां निरीक्षण के बाद पता चला कि कई दिनों से उनके घर में जंजाल होने की वजह से मच्छरों का जमावड़ा हो रहा है। जंजाल साफ नहीं करने का आरोप अधिकारियों ने लगाया। अधिकारियों के अनुसार उनके घर पर डेंगू के लार्वा भी पाए गए हैं।
अधिकारियों के सौरभ के केयरटेकर को सतर्क करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। अन्ततः उन्हें सजग करने के लिए ही नगरनिगम ने नोटिस भेजने का निर्णय लिया।