खेल
विश्व महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप आज से
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 3:43:31 PMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम की राजधानी गुवाहाटी में पहली बार विश्व महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रविवार से आगाज होने जा रहा है। चैंपियनशिप का शुभारंभ असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल रविवार की शाम को राजधानी कर्मवीर नवीनचंद्र बरदलै इंडोर स्टेडियम में करेंगे।
इस चैंपियनशिप में विश्व 186 युवा महिला बॉक्सर भाग लेंगी। जिस में भारत की ओर से 10 महिला युवा बॉक्सर विभिन्न केटेगरी में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
यह बॉक्सिंग चैंपियनशिप 19 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। पूर्वोत्तर के 2 राज्यों की खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं जिसमें एक असम वह दूसरी मिजोरम की युवा मुक्केबाज है।
हिन्दुस्थान समाचार से खास बातचीत के दौरान असम की युवा खिलाड़ी अंकुशिता बोड़ो ने कहा है कि हम सभी 10 युवा खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि सभी खिलाड़ी भारत के लिए गोल्ड मेडल लाएंगी। भारतीय महिला टीम कोच राफेल बारगमास्को ने भी उम्मीद जताई है कि भारतीय महिला टीम इस अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।