खेल
श्रीकांत ने चाइना ओपन से नाम वापस लिया
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2017 1:51:16 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व नंबर 2 किदांबी श्रीकांत ने चोट के कारण 14 नवम्बर से शुरू हो रहे चाइना ओपन सुपर सीरीज से नाम वापस ले लिया है।
श्रीकांत ने कहा कि उनके मांसपेशियों में तनाव है और डॉक्टर ने उन्हें कम से कम एक हफ्ते का आराम करने का सुझाव दिया है। इसलिए मैं चाइना ओपन में नहीं खेल रहा हूं।
पिछले महीने श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन जीतकर वर्ष का अपना चौथा सुपर सीरीज खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर, इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर और ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज़ का खिताब जीता है।