खेल
एशियन मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने जीता स्वर्ण, सोनिया ने रजत
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 6:46:12 PM नई दिल्ली, (हि.स.) । पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा) ने बुधवार को वियतनाम मे चल रहे महिला एशियन मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, सोनिया लाथर ने (57 किग्रा) ने रजत पदक पर कब्जा किया। मैरी कॉम का यह 2014 एशियन खेलों के बाद यह उनका पहला स्वर्ण पदक है।
खिताबी मुकाबले में मैरा कॉम ने नार्थ कोरिया की किम हयांग मी को 5-0 से मात दी। हालांकि विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया को चीन की यिन जुनहुआ के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करा पड़ा। इस प्रतियोगिता में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक से प्रतियोगिता में अपने अभियान का समापन किया।