खेल
भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड के सामने रखा 203 रनों का लक्ष्य
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2017 9:30:06 PM नई दिल्ली, (हि.स.) । रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाये।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और धवन ने भारत को शानदार शुरूआत दिलायी। इन दोनों के ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईश सोढ़ी ने धवन को लैथम के हाथों स्टंप कराकर भारत को पहला झटका दिया। धवन ने 80 रन बनाये। सोढ़ी ने एक गेंद बाद सोढ़ी ने हार्दिक पांड्या को लैथम के हाथों कैच कराकर भारत को इसी ओवर में दूसरा झ़टका दिया। पांड्या खाता भी नहीं खोल पाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपनी पारी के पहले 6 गेंदों पर 2 छक्के लगाये। 185 के कुल स्कोर पर 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रैंट बोल्ट की गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद लैथम के दस्ताने में गई। थर्ड अंपायर के फैसले में रोहित को नाट आउट दिया गया। इसके बाद विलियमसन ने रिव्यू लिया, जिसमें रोहित को आउट दिया गया। रोहित ने भी 80 रन बनाये। कोहली 26 और धोनी 7 रन बनाकर नाबाद रहे।