खेल
अरमान और सुनयना बने अंडर-19 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 12:33:13 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। महाराष्ट्र के अरमान जिंदल और तमिलनाडु की सुनयना कुरुविला ने अंडर-19 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में क्रमशः लड़के और लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया है।
अरमान ने खिताबी मुकाबले में दूसरे वरीय महाराष्ट्र के रूतविक राऊ को 11-9 11-9 12-10 से मात दी। जबकि सुनयना ने तमिलनाडु की ही अशिता प्रान्या भेंगरा को 11-2 11-0 11-6 से मात दी।
अन्य श्रेणियों में अंडर-17 वर्ग में राजस्थान के उत्कर्ष बहेती ने दिल्ली के सक्षम चौधरी को 11-8 9-11 11-7 8-11 11-8 से मात दी। अंडर-15 में महाराष्ट्र के नील जोशी ने महाराष्ट्र के ही अर्नव सरीन को 13-11 8-11 11-9 11-2 से मात दी। अंडर-13 में महाराष्ट्र के पर्थ अंबानी ने दिल्ली के शौर्य बावा को 13-11 7-11 11-9 11-9 से मात दी।