ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
विश्व कराटे फेडरेशन ने भारतीय रेफरी परमजीत सिंह को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 7:46:19 PM
विश्व कराटे फेडरेशन ने भारतीय रेफरी परमजीत सिंह को किया सम्मानित

 नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत के कराटे रेफरी रेंशी परमजीत सिंह को विश्व कराटे फेडरेशन की ओर से सिल्वर पिन से सम्मानित किया गया। विश्व कराटे फेडरेशन द्वारा सिल्वर पिन उन लोगों को दिया जाता है, जिनका कराटे में अतुलनीय योगदान होता है। परमजीत को स्पेन में 26 से 29 अक्टूबर 2017 तक आयोजित विश्व चैंपियनशिप (विश्व कैडेट जूनियर और अंडर -21) के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विश्व कराटे फेडरेशन से क्वालीफाई कोच परमजीत सिंह साउथ एशिया के सबसे ज़्यादा क्वालिफाई कराटे रेफ़री हैं वे भारत के ऐसे प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने विश्व कराटे फ़ेडरेशन की कुमिते जज और रेफ़री तथा काता जज की ए श्रेणी की परीक्षा पास कर देश का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा वह एकमात्र कराटे रेफ़री हैं, जिन्होंने 2010 एशियन गेम्स में कराटे प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है और एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स 2009 थाईलैंड में कराटे खेल में रेफ़री की भूमिका निभाई है। वर्ष 2011,2014, 2016 तथा 2017 में साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में रेफरी के रूप से उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS