ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
जोहोर कप : भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीता कांस्य
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2017 7:04:57 PM
जोहोर कप : भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीता कांस्य

 नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने सातवें सुल्तान जोहोर कप 2017 में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम ने तीसरे-चौथे स्थान के लिए हुए इस मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 4-0 से मात दी। भारत की तरफ से विशाल अंतिल ने 2, विवेक प्रसाद और शैलानंद लाकरा ने 1-1 गोल किया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में खेले गये पांच मैंचों में से तीन में जीत दर्ज की और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा और टीम 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही

 
इस मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मुकाबले के 11वें मिनट में कप्तान विवेक प्रसाद ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलायी। इस गोल के 4 मिनट बाद ही 15वें मिनट में विशाल ने मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। पहले क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। 
 
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक रवैया अपनाया। शैलानंद ने 21वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इस गोल के 4 मिनट बाद ही 25वें मिनट में विशाल ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मलेशियाई टीम ने वापसी के काफी प्रयास किये, लेकिन वह भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पायी और अंततः भारतीय टीम ने यह मैच 4-0 से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS