ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
फाइव-ए-साइड सीनियर हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप 14 नवंबर से
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2017 12:53:09 PM
फाइव-ए-साइड सीनियर हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप 14 नवंबर से

नई दिल्ली, (हि.स.)। पहले संस्करण के सफलतापूर्ण आयोजन के बाद हॉकी इंडिया फाइव-ए-साइड सीनियर हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप 2017 (पुरुष और महिला) के दूसरे संस्करण का आयोजन 14 से 19 नवंबर तक होगा। फाइव-ए-साइड सीनियर हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण की मेजबानी हॉकी महाराष्ट्र करेगा। प्रतियोगिता को तीन वर्गों पुरूष, महिला और महिला व पुरूष (संयुक्त) में विभाजित किया गया है।

 

प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार इस प्रतियोगिता का आकर्षण महिलाओं और पुरूषों की मिश्रित टीमों के बीच मुकाबला होगा। इस नौ सदस्यीय संयुक्त टीम में कम से कम चाम महिला और चार पुरूष खिलाड़ी होंगे। 

 

इस वर्ग में हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी ओडिशा और हॉकी तमिलनाडु पूल ए में होंगे। वहीं, पूल बी में हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी कर्नाटका, हॉकी पंजाब और हॉकी झारखंड शामिल है। 

 

पुरूष वर्ग में हॉकी कर्नाटका, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी तमिलनाडु और गत चैम्पियन हॉकी महाराष्ट्र पूल ए में हैं। पूल बी में हॉकी हरियाणा, हॉकी ओडिशा,हॉकी झारखंड और हॉकी पंजाब शामिल हैं। 

 

महिला वर्ग में पूल ए में हॉकी हरियाणा, हॉकी कर्नाटका, हॉकी ओडिशा और हॉकी तमिलनाडु शामिल हैं। वहीं पूल बी में हॉकी पंजाब, हॉकी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी झारखंड शामिल हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS