ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
खगड़िया की महिला हॉकी टीम को मिला तीसरा स्थान
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2017 2:54:01 PM
खगड़िया की महिला हॉकी टीम को मिला तीसरा स्थान

खगड़िया, (हि.स.)। भोजपुर के बिहिया में संपन्न हुए राज्य महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में खगड़िया की महिला हॉकी टीम को तीसरा स्थान मिलने पर टीम के खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उन्हें बधाई देने वालों में हॉकी संघ की हेमा भारती, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, नगर सभापति सीता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह आदि शामिल हैं। 

जिला हाॅकी संघ के विकास कुमार ने बताया कि खगड़िया के खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम में अपना स्थान बना लिया है। खगड़िया के साहिल राज, रजनीश कुमार को बालक वर्ग में और गुड़िया कुमारी को बालिका वर्ग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का मौका दिया गया है जो बक्सर में आयोजित किया गया।

विकास कुमार ने बताया कि खगड़िया के अभिभावक अपने बच्चों को हाॅकी के क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जो उनके उज्जवल भविष्य का संकेत है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS