ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशिया कप हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 8:50:44 PM
एशिया कप हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

 ढ़ाका, (हि.स.)। हीरो एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज हो गई है। भारत ने अपने शुरुआती मैच में जापान को 5-1 से जबकि बांग्लादेश को 7-0 से मात दी थी।

 
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने सधी शुरूआत की। पाचवें मिनट पाकिस्तान को पेनाल्टीकार्नर मिला, लेकिन गोलकीपर आकाश चिकते ने पाकिस्तान का प्रयास विफल कर दिया। पाकिस्तान ने पहले 8 मिनट में गोल के दो मौके गंवा दिए। पहले 15 मिनट के खेल में भारत कोई संभावना नहीं बना सका। हालांकि 14वें मिनट भारत पाकिस्तान के डी तक गया लेकिन गोल नहीं कर सका।
 
मुकाबले के 16वें मिनट में चिनग्लेनसाना ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए पहला गोल किया। भारत ने पहले 30 मिनट तक पाकिस्तान के पाले में 51 प्रतिशत गेंद को रखा। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।
 
दूसरे हॉफ के 14वें और मैच के 44वें मिनट में रमनदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल के 1 मिनट बाद ही भारत को पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे गोल में बदलकर हरमनप्रीत सिंह ने भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के 48वें मिनट में अली शान ने शानदार मैदानी गोल कर पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और स्कोर 3-1 हो गया। मैच की समाप्ती पर यही स्कोर रहा और भारत ने मैच 3-1 से जीत लिया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS