खेल
अनुपमा देवी ने विश्व वुशु चैम्पियनशिप में कांस्य जीतकर देश का मान बढाया
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 6:48:25 PM नई दिल्ली, (हि.स.) । सशस्त्र सीमा बल की वुशु चैंपियन के.अनुपमा देवी ने रूस में आयोजित 14 वें विश्व वुशु चैम्पियनशिप 2017 के 65 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर देश व सशस्त्र सीमा बल का नाम रोशन किया।
इससे पहले के. अनुपमा देवी ने राष्ट्रीय खेल में पदक जीतकर वुशु में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। इस वर्ष दिनांक 25 से 30 जनवरी तक झारखंड में आयोजित 25 वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में अनुपमा ने स्वर्ण पदक भी जीत कर सशस्त्र सीमा बल का मान बढ़ाया था। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक रजनी कांत मिश्र ने उनकी इस उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनकों भविष्य में भी इसी तरह से उत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।