ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
विश्व कप के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ी
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 4:32:13 PM
विश्व कप के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ी

नई दिल्ली, (हि.स.) । आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की काफी रुचि बढ़ी है। विश्व कप के बाद आईसीसी ने खेल प्रशंसकों के बीच महिला क्रिकेट को लेकर एक सर्वेक्षण किया था, जिसमें महिला क्रिकेट को लेकर काफी अच्छे परिणाम सामने आये। सर्वेक्षण के जरिये महिला विश्व कप के बारे में जागरूकता, महिलाओं के खेल के प्रति धारणाएं और इसमें शामिल होने के लिए प्रमुख प्रेरकों की जांच की गई।
 
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेल प्रशंसकों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में 93% लोगों ने महसूस किया कि विश्व कप महिलाओं के क्रिकेट का सबसे अच्छा मानक था, 91% लोग टेलीविजन पर देखने के लिए रोमांचित रहे। 67% लोगों ने कहा कि अब वे विश्व कप के बाद महिलाओं के खेल में अधिक रुचि ले रहे हैं।
 
भारत में 92% खेल प्रशंसकों का मानना ​​है कि पिछले दो सालों में महिला क्रिकेट के मीडिया कवरेज में वृद्धि हुई है, जबकि इंग्लैंड में 66%, ऑस्ट्रेलिया में 66%, दक्षिण अफ्रीका में 58% और न्यूजीलैंड में 50% लोगों ने यह महसूस किया। 
 
सर्वेक्षण में जो सबसे खास बात यह है कि बच्चों में महिला विश्व कप को लेकर काफी रुचि रही। विश्व कप को टीवी पर लगभग 40% बच्चों ने देखा। 
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि यह संरक्षण महिला क्रिकेट के विकास के लिए संभावित रूप से हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। यह देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि लगभग 70% लोग अब महिला क्रिकेट में रुचि ले रहे हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS