खेल
भारतीय हॉकी टीम ने विश्व कप के लिए फुटबॉल टीम को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 5:50:28 PM नई दिल्ली, (हि.स.) । गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित पूरी भारतीय हॉकी टीम ने भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए बधाई दी है।
श्रीजेश ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें पूरी हॉकी टीम के साथ उन्होंने फुटबॉल टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज से फीफा अंडर-17 विश्व कप शुरू हो रहा है और भारतीय हॉकी टीम की तरफ से भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
बता दें कि फीफा फुटबॉल अंडर-17 विश्व कप की शुरूआत आज से राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रही है। भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरूआत अमेरिका के खिलाफ करेगी।