ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग : विक्टोरिया ने भारतीय ए महिला टीम को 3-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 6:00:42 PM
ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग : विक्टोरिया ने भारतीय ए महिला टीम को 3-1 से हराया

 नई दिल्ली, (हि.स.) । ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग के अपने पहले मैच में भारतीय ए महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम को विक्टोरिया ने 3-1 से हराया। विक्टोरिया के लिए एमिली हर्ट्ज, ऐसलिंग उत्री और माडी रत्क्लेफ ने 1-1 गोल किया। वहीं भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल कप्तान प्रीती दुबे ने किया। 

इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने सधी शुरूआत की। मैच के चौथे ही मिनट में सुमन थुदाम को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। पहली तिमाही सावधानी से शुरू कर दिया भारतीय टीम को दबाव में डाल दिया गया था, जिस पर सुमन थुदाम ने 4 वें मिनट में ग्रीन कार्ड हासिल किया था। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में विक्टोरिया की टीम ने आक्रामक खेल का नजारा पेश किया। जिसका उसे फायदा भी मिला। मैच के 22वें मिनट में एमिली हर्ट्ज ने शानदार मैदानी गोल कर विक्टोरिया को 1-0 की बढ़त दिलायी। दूसरे क्वार्टर की समाप्ती पर विक्टोरिया की टीम 1-0 से आगे रही। पहले हॉफ में भारतीय टीम 1-0 से पीछे रही।
दूसरे हॉफ के 11वें और मैच के 41वें मिनट में ऐसलिंग उत्री ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर विक्टोरिया की बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि इस गोल के 6 मिनट बाद ही 47वें मिनट में भारतीय कप्तान प्रीती दुबे ने मैदानी गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 55वें मिनट में विक्टोरिया को एक और पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे माडी रत्क्लेफ ने गोल में बदलकर विक्टोरिया की बढ़त 3-1 कर दी और इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। भारतीय ए महिला टीम अपने अगले पूल बी के मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स की टीम से भिड़ेगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS