ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशिया मार्शल आर्ट खेलों में भारत ने जीते चार पदक
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2017 1:37:19 PM
एशिया मार्शल आर्ट खेलों में भारत ने जीते चार पदक

अशागाबाट (तुर्कमेनिस्तान)। भारत ने पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों के तीसरे दिन ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित चार पदक जीते। पूर्णिमा हेमब्रम ने महिला पेंटाथलन में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पांच स्पर्धाओं में 4062 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया।
 
तेजिंदर पाल सिंह तूर और संजीवनी जाधव ने क्रमश पुरूषों के गोला फेंक और महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।
 
तेजिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में 19.26 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता। कजाखस्तान के इवान इवानोव ने 19.60 मीटर के साथ खेलों का रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।
 
संजीवनी ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में नौ मिनट 26.34 मीटर का समय निकाला और वह संयुक्त अरब अमीरात की मोहम्मद आलिया मोहम्मद से पीछे दूसरे स्थान पर रही। महिलाओं की लंबी कूद में नीना ने 6.04 मीटर कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
 
भारत चार पदकों के साथ अब पदक तालिका में 11वें स्थान पर है। मेजबान तुर्कमेनिस्तान 26 स्वर्ण, 21 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS