खेल
भारत ने विश्व सीनियर बैडमिंटन में जीते 21 पदक
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 11:09:39 AMकोच्चि। भारत ने यहां आयोजित विश्व सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और 16 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीत लिये।
सनावे थामस और रूपेश कुमार की जोड़ी ने हमवतन वी दीजू और जेबीएस विद्याधर की जोड़ी को 35 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में 21-12 और 17-21 के स्कोर के बाद निर्णायक गेम में दीजू और विद्याधर 9-7 से आगे थे कि तभी दीजू को घुटने में चोट लगी और इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया।
दीजू और विद्याधर को मैच छोडऩा पड़ा और जिससे सनावे और रूपेश ने स्वर्ण पदक जीत लिया। दोनों जोड़यिों के लिए विश्व चैंपियनशिप में यह पहला पदक था। श्रीकांत बक्शी और नवदीप भसह ने पुरुष 45 प्लस वर्ग में, केए अनीश ने 40 प्लस पुरुष एकल में और बसंत कुमार ने 55 प्लस पुरुष एकल में रजत पदक जीते। ओलंपियन निखिल कानितकर ने कांस्य पदक जीता।