खेल
कोहली का शतक, टीम इंडिया 200 रन के पार
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2017 4:34:05 PMकोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे क्रिकेट मैच में भारतीय टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर लगी हैं जो इस प्रारूप में 300वां मैच खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपने पूर्व कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहेगी। वनडे क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक धोनी से अधिक वनडे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ( 463), राहुल द्रविड़ (344) , मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) , सौरव गांगुली (311) और युवराज सिंह (304) ने खेले हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपने पूर्व कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहेगी। वनडे क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक धोनी से अधिक वनडे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ( 463), राहुल द्रविड़ (344) , मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) , सौरव गांगुली (311) और युवराज सिंह (304) ने खेले हैं.भारत सीरीज में 3-0 से आगे है टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया है। 28 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 220 रन है। शिखर धवन (4 रन, छह गेंद, एक चौका) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा 82 और विराट कोहली 131 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारतीय पारी की शुरुआत की। लसित मलिंगा के पहले ओवर में धवन (4 रन, छह गेंद) ने चौका लगाया लेकिन दूसरे ही ओवर में उन्हें आउट होना पड़ा। विश्व फर्नांडो की गेंद पर उनका कैच पुष्पकुमार ने लपका। पारी के चौथे ओवर में विराट कोहली ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए फर्नांडो को लगातार तीन गेंदों पर चौके जमाए। पांच ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट खोकर 29 रन था। पारी के छठे ओवर में फर्नांडो फिर कोहली के गुस्से का शिकार बने। उन्होंने इस ओवर में दो चौके लगाए। ओवर में 10 रन बने। 10 ओवर पूरे होने तक टीम इंडिया का स्कोर 67 रन पहुंच चुका था। विराट कोहली ने जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके 50 रन 38 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से पूरे हुए। भारत के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हुए. इसके बाद रोहित शर्मा ने भी अपना 33वां अर्धशतक पूरा किया। पहला विकेट जल्दी झटकने के बावजूद श्रीलंका टीम इस समय विकेट के लिए संघर्ष करती नजर आ रही थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रन की साझेदारी 118 गेंदों पर पूरी हुई।