ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
अंडर-17 विश्व कर ट्रॉफी टूर के दौरान भारत आएंगे वाल्डेरामा, मोरिएंतेस
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2017 4:26:04 PM
अंडर-17 विश्व कर ट्रॉफी टूर के दौरान भारत आएंगे वाल्डेरामा, मोरिएंतेस

मुंबई। फीफा के दिग्गज कार्लोस वाल्डेरामा और फर्नांदो मोरिएंतेस के साथ-साथ मार्सेल डेसेले, जॉर्ज काम्पोस तथा एमानुएल एमुनेके अंडर-17 विश्व कप के ट्रॉफी दौरे के लिए भारत आएंगे। इस ट्रॉफी दौरे का आयोजन छह सितम्बर को होगा, क्योंकि उस दिन टूर्नामेंट के आयोजन को केवल एक माह शेष रह जाएगा।
 
इससे पहले, स्पेन की विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी रहे कार्लोस पुयोल, अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी एस्टेबान काम्बियासो और नाईजीरिया के फारवर्ड नुवानको कानु भी भारत दौरे पर आ चुके हैं। छह सितम्बर को ट्रॉफी दौरे को लिए भारत आने वाले दिग्गज खिलाड़ी मुंबई में ट्रॉफी के दौरे पर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, वह नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेंगे।
 
इस मौके पर वाल्डेरामा ने कहा, ह्लभारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन फुटबाल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। मैं ट्रॉफी दौरे में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं। इससे इस टूनार्मेट का उत्साह फुटबाल के प्रशंसकों में और भी बढ़ जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS