खेल
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पी.वी. सिंधु को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 12:27:05 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय महिला दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। ट्विटर पर दिये अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा,'अच्छी तरह से आपने खेला सिंधु| हमें विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 फाइनल में आपके खेल पर गर्व है। बधाई हो।'
दूसरी ओर, राष्ट्रपति कोविंद ने देश को गौरवान्वित करने के लिए सिंधु और कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल दोनों की सराहना की। राष्ट्रपति कोविंद अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत को सिंधु और साइना आप दोनों के पदक पर गर्व किया है। जापान के ओकुहरा की अविश्वसनीय विजय।
गौरतलब है कि एक घंटे और 50 मिनट तक चले टूर्नामेंट के सबसे लंबे और संघर्ष पूर्ण मैच में भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु को जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-19,20-22, 22-20 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सिंधु अब भारत की दूसरी खिलाड़ी हैं जो विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले जकार्ता में साइना नेहवाल फाइनल खेल चुकी हैं।
इससे पहले शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में ओकुहारा ने भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। ओकुहारा से हारने के बाद साइना नेहवाल को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है सिंधु का विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरा पदक था, इससे पहले उन्होंने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 2013 में ग्वांगझोउ और 2014 में कोपेनहेगन में आयोजित हुए इस चैंपियनशिप में सिंधु को तीसरा स्थान हासिल हुआ था।