खेल
युवा पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ें : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2017 2:37:12 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती की याद दिलाते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस का जिक्र किया और कहा कि युवा पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे कंप्यूटर के बजाय खुले मैदान में खेलने पर ज्यादा ध्यान दें।
प्रधानमंत्री ने बताया कि कि खेल मंत्रालय की ओर से खेल को बढ़ावा देने वाले विशेष राष्ट्रीय टैलेंट सर्च पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। इस पर कोई भी बच्चा जिसने खेल के क्षेत्र में कुछ उपलब्धि हासिल की है, वो पोर्टल पर अपना बायोडाटा या वीडियो अपलोड कर सकता है। सलेक्ट इमर्जिंग प्लेयर्स को खेल मंत्रालय ट्रेनिंग देगा और मंत्रालय कल इस पोर्टल को लॉन्च करने वाला है। उन्होंने कहा कि खुशी की खबर है कि भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीका अंडर-17 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है।