खेल
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 8:00:47 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय महिला दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की सून यू को सीधे सेटों में 21-14,21-9 से मात दी।
सेमीफाइनल में अब उनका सामना चीन की चेन यूफीई से होगा, जिन्होंने थाइलैंड की इंथानॉन रैचानॉक को 14-21,21-16,21-12 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी है। एक अन्य भारतीय महिला दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल आज देर रात क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से भिड़ेंगी।
इससे पहले प्रतियोगिता के पुरूष एकल में आज भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो ने सीधे सेटों में 21-14,21-18 से हराकर बाहर कर दिया।