ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
खेल मंत्रालय ने की खेल पुरस्कारों के लिए चयनित नामों की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 9:17:08 PM
खेल मंत्रालय ने की खेल पुरस्कारों के लिए चयनित नामों की घोषणा

नई दिल्ली, (हि.स.)। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की।

 
रियो पैरालंपिक के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया और भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए ध्यानचंद पुरस्कार भूपेंदर सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हाकिम (फुटबॉल) और सुमारई टेटी (हॉकी) को दिया जाएगा।
 
द्रोणाचार्य पुरस्कार से स्वर्गीय डॉ.आर.गांधी (एथलेटिक्स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी), जी.एस.एस.वी. प्रसाद (बैडमिंटन) (आजीवन), ब्रज भूषण मोहंती (मुक्केबाजी) (आजीवन), पी.ए.राफेल (हॉकी) (आजीवन), संजय चक्रवर्ती (शूटिंग) (आजीवन) और रोशन लाल (कुश्ती) (आजीवन) को सम्मानित किया जाएगा। 
 
वहीं अर्जुन पुरस्कार से वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी),खुशबीर कौर (एथलेटिक्स),एरोकिजि राजीव (एथलेटिक्स),प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल), लैशराम देबेन्द्रों सिंह (मुक्केबाजी),चेतेश्वर पुजारा(क्रिकेट),हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट),ओइनम बेमबेम देवी (फुटबॉल),एस.एस.पी. चौरसिया(गोल्फ), एसवी सुनील (हॉकी),जसवीर सिंह (कबड्डी),पी.एन.प्रकाश (शूटिंग), ए अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मायनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियन(कुश्ती), मरियप्पन थांगावेलु (पैरा एथलीट) और वरुण सिंह भाटी (पैरा-एथलीट) को सम्मानित किया जायेगा। 
 
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन समिति और अर्जुन पुरस्कारों की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सी.के. ठक्कर (भारत के पूर्व न्यायाधीश, हिमाचल और बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश) द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए चयन समिति का नेतृत्व पुलेला गोपीचंद ने किया था। 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार मिलेगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS