खेल
वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत ने 321पदक बटोरे
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 4:20:52 PMलॉस एंजेल्स, (हि.स.)। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 7 अगस्त से 16 अगस्त तक हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारतीय पुलिस के खिलाड़ियों ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। इस दौरान भारत ने खेलों में कुल 321 पदक हासिल किए, जिनमें 151 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
इन खेलों में भुवनेश्वर की बोनिता लाकरा ने 4x100 मीटर की रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 100 और 200 मीटर की दौड़ में 2 रजत और 100 मीटर बाधा दौड़ में एक कांस्य पदक जीता। लॉस एजेंल्स में 9 दिनों तक चले इन पुलिस खेलों में भारत ने एथलेटिक्स में 61 स्वर्ण, 52 रजत और 34 कांस्य पदक जीते। वहीं देश का प्रतिनिधित्व कर रहे अन्य खिलाड़ियों ने कुश्ती में 9 स्वर्ण, जूडो में 3 स्वर्ण, तीरंदाजी में 15 स्वर्ण, तैराकी में 16 स्वर्ण और शूटिंग में 27 स्वर्ण पदक जीते।
इस तरह भारतीय पुलिस के खाते में कुल 321 मेडल आए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 157 तक ही जा सका था।