खेल
प्रीमियर लीग में 200 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रूनी
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 1:47:15 PMमैनचेस्टर, (हि.स.)। एवर्टन के स्ट्राइकर वेन रूनी प्रीमियर लीग में 200 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूनी ने सोमवार को इतिहाद स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी के एकमात्र गोल कर यह उपलब्धि हासिल की।
रूनी ने 35वें मिनट में गोल कर एवर्टन को पहली सफलता दिलायी। हालांकि, खेल के अंतिम क्षणों में रहेम स्टर्लिंग ने गोल कर मैनचेस्टर सिटी को 1-1 से बराबरी दिलायी। रूनी ने अपना पहला गोल 16 वर्ष की उम्र के रूप में अक्टूबर 2002 में किया और 462वें लीग मैच में 200 गोल पूरे किया। प्रीमियर लीग में एलन शीरर ने 260 गोलों के साथ शीर्ष पर हैं। तीसरे नंबर पर 186 गोंलों के साथ एंडी कोल हैं, जबकि फ्रैंक लैम्पार्ड 177 गोलों के साथ चौथे स्थान पर हैं।