ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नये कोच बने जूड फेलिक्स
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 1:45:30 PM
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नये कोच बने जूड फेलिक्स

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत के पूर्व कप्तान जूड फेलिक्स सेबास्टियन भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नये कोच नियुक्त किये गये हैं। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को उक्त घोषणा की। बता दें कि यूरोप दौरे के लिए पिछले साल जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के नौ खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। 

 

भारत के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने जोर देकर कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा पिछले पांच-छह वर्षों में जूनियर स्तर पर शुरू किए गए कार्यक्रम को सही ढंग से संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ टीम में जूनियर खिलाड़ियों को मौका ओलंपिक के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

 

उन्होंने कहा कि 2020 और 2024 ओलंपिक खेलों में अच्छे परिणाम लाने के लिए तैयार हॉकी इंडिया के कार्यक्रमों के साथ, मैं इस जूनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद करता हूं।

 

जूनियर पुरुष विश्व चैंपियन के अपने खिताब के बचाव के लिए 33 सदस्यीय जूनियर खिलाड़ियों का समूह जूड फेलिक्स के नेतृत्व में प्रशिक्षण करेगा। 

 

एक खिलाड़ी के रूप में, फेलिक्स भारतीय टीम में काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। हॉकी के विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ उनक् रचनात्मक रवैया ने उन्हें अपने समकालीनों से अलग रखा। फेलिक्स 1995 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए थे और 1993-95 से भारतीय टीम के कप्तान था। उन्होंने 1993 विश्व कप और हिरोशिमा में 1994 में हुए एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम का नेतृत्व किया।

 

इसके अलावा फेलिक्स ने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1988 (कोरिया) और 1992 (बार्सिलोना) में दो ओलंपिक खेलों में, 1990 (पाकिस्तान) और 1994 (सिडनी) में दो विश्व कप, 1990 (बीजिंग) और 1994 में (हिरोशिमा) दो एशियाई खेलों, 1985 (ऑस्ट्रेलिया), 1987 (पाकिस्तान) और 1989 (बर्लिन) में तीन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS