खेल
पंजाब पुलिस की डीएसपी अवनीत कौर ने अमेरिका में जीते चार मैडल
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 3:09:32 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी सेवाएं दे रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर अवनीत कौर सिद्धू ने अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस फायर गेम्ज में चार मैडल हासिल करके पुलिस का नाम विदेश में रोशन किया है। अवनीत कौर ने शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य पदक जीते हैं। अवनीत कौर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी राजपाल सिंह की पत्नी हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में हुई कॉमनवेल्थ खेलों में भी शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर मैडल दिलाया था। वर्ष 2007 में तत्कालीन सरकार ने अवनीत कौर सिद्धू को राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।