खेल
एशियाई शॉटगन: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 2:39:19 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। कजाकिस्तान में आयोजित सातवीं एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप के छठें दिन भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम में शेरराज, मराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा शामिल हैं। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में सात पदक जीते हैं।
भारतीय टीम ने संभावित 375 में से 347 का स्कोर बनाया। स्पर्धा का स्वर्ण कुवैत ने 350 का स्कोर कर जीता। हालांकि मेजबान कजाकिस्तान ने भी 350 का स्कोर किया, लेकिन फाइनल राउंड में बढ़ियां स्कोर करने के कारण कुवैत ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया और कजाकिस्तान को रजत से संतोष करना पड़ा।