खेल
धवन और राहुल ने दिलायी भारत को मजबूत शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 12:55:22 PMपल्लेकल, (हि.स.)। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 134 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 64 और केएल राहुल 67 रन बनाकर नाबाद हैं। बतादें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है।
इससे पहले आज सुबह भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। धवन और राहुल की सलामी जोड़ी ने कोहली के फैसले को सही साबित करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। धवन 66 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद हैं, जिनमें 9 चौके शामिल हैं। वहीं, राहुल ने 97 गेंदों पर 67 रन बनाये हैं, जिनमें 6 चौके शामिल हैं।
एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यावद को भारतीट टीम में मौका दिया गया है। वहीं, श्रीलंका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात को भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम पल्लीकल टेस्ट में आराम दिया गया है। हैरात से साथ एक अन्य चोटिल खिलाड़ी नुवान प्रदीप की जगह अब दो नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम में लक्षन संदाकन, लहिरु कुमारा और विश्व फरनांडो की टीम में जगह दी गई है।