खेल
विश्व एथलेटिक्स: जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने दविंदर
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 12:39:53 PMलंदन, (हि.स.)। दविंदर सिंह कांग आईएएफ़ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक स्पर्धा (जेवलिन थ्रो) के फाइनल दौर में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
26 वर्षीय कांग ने कंधे में चोट के बावजूद स्वचालित योग्यता के लिए तय 83 मीटर के मार्क को अपने तीसरे और अंतिम थ्रो में पार कर लिया। उन्होंने तीसरे थ्रो में 84.22 मीटर की दूरी पर भाला फेंका। पहले थ्रो में उन्होंने 82.22 मीटर जबकि दूसरे थ्रो में 82.14 मीटर की दूरी तय की।
हालांकि उनके हमवतन नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गए। नीरज ने अपने तीन प्रयासों में तय 83 मीटर के मार्क को पार करने में असफल रहे। उन्होंने 82.26 मीटर की दूरी का भाला फेंका। कांग अब 12 अन्य खिलाड़ियों के साथ पदक के लिए 12 अगस्त को मैदान में उतरेंगे।