ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
पिच पर डटे करूणारत्ने, श्रीलंका का संघर्ष जारी
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 12:52:02 PM
पिच पर डटे करूणारत्ने, श्रीलंका का संघर्ष जारी

 कोलंबो, (हि.स.)। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक फालोऑन खेल रही मेजबान श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिये हैं। दिमुथ करूणारत्ने 138 रन और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 28 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका भारत से अभी भी 137 रन पीछे है।

 
श्रीलंका ने आज सुबह कल के स्कोर 2 विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के अविजित बल्लेबाज पुष्पकुमारा को 238 के स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। पुष्पकुमारा ने 16 रन बनाये। इसके बाद 241 के स्कोर पर कप्तान दिनेश चांदीमल 2 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर रहाणे को कैच देकर आउट हुए। चांदीमल के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यूज और करूणारत्ने ने फिर कोई नुकसान नहीं होने दिया। अब तक इन दोनों के बीच 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
 
दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और 7 रन के कुल स्कोर पर उपुल थरंगा को बोल्ड कर उमेश यादव ने भारत को पहली सफलता दिलायी। थरंगा ने केवल 2 रन बनाये। इसके बाद कुशल मेंडिस और करूणारत्ने ने संभलकर खेलना शुरू किया। इन दोनों के बीच 191 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। 198 के कुल स्कोर पर पांड्या ने मेंडिस को साहा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मेडिंस ने 110 रन बनाये। 
 
इससे पहले दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक श्रीलंकाई टीम 183 पर ढेर हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने मेजबान टीम को फालोऑन दिया। श्रीलंका की तरफ से केवल डिकवेला ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके और 51 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से अश्विन ने 5, जडेजा और शमी ने 2-2 व उमेश यादव ने 1 विकेट लिया। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 439 रनों की बढ़त है।
 
श्रीलंका ने शनिवार को सुबह दो विकेट के नुकसान पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के अविजित बल्लेबाज कप्तान दिनेश चांदीमल अपने कल के स्कोर में केवल 2 रन जोड़कर 10 के व्यक्तिगत स्कोर पर जडेजा के शिकार बने। जडेजा की गेंद पर पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। उस समय श्रीलंका का कुल स्कोर 60 रन था। चार रन बाद ही 64 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस भी चलते बने। मेंडिस को यादव ने कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मेंडिस ने 24 रन बनाये। पांचवें विकेट के रूप में पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आउट हुए। 117 के कुल स्कोर पर अश्विन की गेंद पर पुजारा ने मैथ्यूज का कैच पकड़ा। मैथ्यूज ने 26 रन बनाये। इसके बाद 122 के कुल स्कोर पर धनंजय डिसिल्वा को बोल्ड कर जडेजा ने श्रीलंका को छठा झटका दिया। डिसिल्वा खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद शमी ने टिक कर खेल रहे डिकवेला को 150 के स्कोर पर बोल्ड कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। डिकवेला ने 51 रन बनाये। 152 के स्कोर पर शमी ने हेराथ को बोल्ड कर श्रीलंकाई टीम को 8वां झटका दिया। हेराथ ने 2 रन बनाये। अश्विन ने परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। परेरा ने 25 रन बनाये। 183 के कुल स्कोर पर अश्विन ने नुवान प्रदीप को बोल्ड कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। 
 
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी। अजय जडेजा 70 और उमेश यादव 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा (133) और अजिंक्या रहाणे (132) ने शानदार शतक जड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल ने 57, आर अश्विन ने 54, ऋद्धिमान शाहा ने 67, हार्दिक पांड्या ने 20 और मोहम्मद शमी ने 19 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने 4,मलिंडा पुष्पकुमारा ने 2 और दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 1-1 विकेट लिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS