खेल
मो. फराह ने 10,000 मीटर रेस में जीता स्वर्ण
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 4:49:03 PMलंदन, (हि.स.)। ब्रिटेन के लम्बी दूरी के धावक मो. फराह ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 10,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह उनका लगातार 10वां स्वर्ण पदक है।
फराह ने 26 मिनट 49.51 सेकंड का समय लिया, जो वर्ष 2017 में विश्व का सबसे तेज समय है। इस जीत के साथ ही फराह ने छह वर्ष से लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना विजयी रिकार्ड बरकरार रखा।
हालांकि फाइनल लैप में फराह 2 बार गिरते हुए बचे और उनका पैर ट्रैक से बाहर जाते जाते बचा जिस कारण रेस के अंत तक उन्हें पैर में लगी चोटों के लिए मेडिकल उपचार लेना पड़ा।