खेल
सिटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारे युकी भांबरी
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 2:38:09 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी का सिटी ओपन में स्वर्णिम सफर शनिवार को समाप्त हो गया। युकी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में एंडरसन ने युकी को 4-6, 6-4, 3-6 से हराया।
बता दें कि युकी ने इससे पहले इस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी और गत चैंपियन गेल मोनफिल को 6-3, 4-6, 7-5 शिकस्त दी थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी गुइडो पेला को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 6-3 6-1 से हराया था।